Bijnor Crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक दलित महिला कर्मचारी के साथ पहले दबंगों ने रेप किया, उसे जातिसूचक शब्दों से बेइज्जत किया और फिर उसे अबॉर्शन के लिए मजबूर किया गया।
Also Read: Punjab news: मुक्तसर में दो दलित युवको के साथ मारपीट, मोबाईल चोरी के शक में दोनों को नंगा किया
निजी अस्पताल में दलित महिला का दुष्कर्म
बीते कुछ दिन पहले बिजनौर (Bijnor) से खबर आई थी, जहां इलाज के लिए गई एक गर्भवती महिला के साथ अस्पताल के स्टाफ ने गैंगरेप किया और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। यह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह की एक और घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर से सामने आयी है, जहां एक अस्पताल में एक दलित महिला कर्मचारी के साथ न केवल बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है बल्कि पीड़िता का जबरन गर्भपात तक करवाया गया।
शादी का झांसा देकर गर्भपात करवाया
पीड़िता ने धामपुर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि हबीब वाला स्थित शिफा नर्सिंग हॉम में वो कर्मचारी है। इसी दौरान उसके संचालक डॉ फैजान जो पहले से शादीशुदा था, फिर भी उसने शादी का वादा करके महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध स्थापित किए और फिर जब वो गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने ये भी कहा कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने और वर्जित मांस खाने का भी दवाब बनाया गया है।
पुलिस ने आरोपियों किया गिरफ्तार
इतना ही नहीं पीड़िता के साथ कई और आरोपियों ने दुष्कर्म किया था, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तुरंत कार्यवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर समेत शाबान उर्फ शाहनवान, फरमान और आरिफ को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी का नर्सिंग होम सील कर दिया गया है। आरोपी का “शिफा नर्सिंग होम” (हबीबवाला गांव) बिना वैलिड डॉक्यूमेंट्स और ज़रूरी क्वालिफिकेशन के गैर-कानूनी तरीके से चल रहा था।
वहीं स्थानीय हिंदू संगठनों और बीजेरी विधायक ओम कुमार ने भी पीड़िता से मुलाकात कर उसे आश्वासन दिया है कि उसे न्याय जरूर मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि नर्सिंम हॉम और फर्जी डॉक्टर की संपत्ति पर इस घिनौने अपराध के बदले बुल्डोजर चलना चाहिए।अब देखना ये होगा कि पीड़िता की स्थिति को जानने के बाद क्या एक्शन होगा सरकार का और कब तक मिलेगा उसे न्याय।



